बकायादारों का काटा गया विद्युत कनेक्शन

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विद्युत विभाग ने चेकिंग अभियान चलाकर 85 से अधिक विद्युत बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनका कनेक्शन काटा। इस दौरान सात लाख रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई।
अवर अभियंता बिद्युत मनीष कुमार के नेतृत्व में अम्बारी बाजार में अम्बारी माहुल रोड पर दस हजार से अधिक 25 बकायादारों के कनेक्शन काट दिया गया। वहीं मुड़ियार में 30 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। टाउन में अवर अभियंता निखिल शेखर सिंह के नेतृत्व में रोडवेज उस्मानिया मुहल्ला गल्ला मंडी बड़ी मस्जिद शिया मुहल्ला शनिचर बाजार में बकायादारों के 30 से अधिक कनेक्शन काटे गए। कनेक्शन कटे उपभोक्ता बकाया जमा करने के लिए बिद्युत स्टेशन पर जमे रहे। कार्यवाही से सात लाख रुपये राजस्व की प्राप्ति बिद्युत बिभाग को हुई। इस अवसर पर प्रशांत, अजय, इम्तेयाज,़ सन्तोष पॉल, अंगद, राधेश्याम सहित अन्य लाइनमैन उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *