पवई आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शनिवार शाम को घर से लापता हुए युवक का शव गांव के ही पोखरे से सोमवार को बरामद हुआ। हालांकि कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने से कोई वजह स्पष्ट नहीं हो सका है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पवई थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी 28 वर्षीय नीरज सिंह पुत्र पंचम सिंह शनिवार शाम को घर से लापता हो गया। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद भी कुछ पता नहीं चला। सोमवार की सुबह ग्रामीणों द्वारा पता चला कि कोई शव पोखरे में तैर रहा है। मृतक के पिता पंचम सिंह ने मौके पर पहुंच कर अपने पुत्र के रूप में पहचान की। उन्होंने पवई थाने पर प्रार्थना पत्र देकर अपने पुत्र की मृत्यु का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम करवाने की मांग की है। मृतक नीरज सिंह चार भाइयों में सबसे बड़ा था। वह वॉलीबॉल का खिलाड़ी भी था। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
रिपोर्ट-नरसिंह