पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सीढ़ी बनवाने की मांग

शेयर करे

निजामाबाद आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के तहबरपुर थाना के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के अंडरपास से आवागमन करने वाले यात्रियों ने एक्सप्रेसवे पर चढ़ने और उतरने के लिए सीढ़ी बनवाने की मांग की है। शनिवार की सुबह दर्जनों यात्रियों ने शासन और संबंधित विभाग से इस स्थान पर जल्द से जल्द सीढ़ी बनवाने की मांग उठाई।
यात्रियों का कहना है कि तहबरपुर थाना के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का अंडरपास किलोमीटर संख्या 226.3 पर स्थित है। यह स्थान आसपास के दर्जनों गांवों और प्रमुख कस्बों के लोगों के लिए आवागमन का महत्वपूर्ण मार्ग है। यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग लखनऊ, दिल्ली, गाजीपुर और बिहार सहित अन्य स्थानों के लिए यात्रा करते हैं।
इस मार्ग का उपयोग लालगंज, बिंद्राबाजार, सरायमीर, फूलपुर, रानी की सराय, फरिहा, संजरपुर, तहबरपुर, कप्तानगंज और महराजगंज क्षेत्र के यात्रियों द्वारा भी किया जाता है। यात्रियों के अनुसार इस स्थान पर थाना होने के कारण रात-दिन आवागमन के दौरान लोगों को सुरक्षा का भी भरोसा रहता है। ऐसे में यदि यहां एक्सप्रेसवे पर चढ़ने और उतरने के लिए सीढ़ियों की व्यवस्था कर दी जाए तो यात्रियों को काफी सहूलियत मिल सकती है।
यात्रियों ने शासन एवं संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए तहबरपुर थाना के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के अंडरपास पर चढ़ने-उतरने के लिए सीढ़ी का निर्माण कराया जाए। उनका कहना है कि सीढ़ी बन जाने से क्षेत्र के हजारों यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *