माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नगर के भाजपा पिछड़ा मोर्चा के तत्वावधान में लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर भाजपा नेता आशु जायसवाल जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा के कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरदार पटेल के जीवन संघर्ष, राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान तथा देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में उनके व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
वक्ताओं ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल स्वतंत्र भारत के महान शिल्पकार थे। उन्होंने अपनी अदम्य इच्छाशक्ति, दूरदर्शी नेतृत्व और दृढ़ संकल्प से सैकड़ों रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक योगदान दिया। आज उनके विचारों को आत्मसात कर सामाजिक एकता, समरसता और राष्ट्रहित की भावना को मजबूत करना हम सभी का दायित्व है।
विशिष्ट अतिथि संदीप राजभर ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। दिनेश गुप्ता ने कहा कि सरदार पटेल का योगदान किसी एक दल का नहीं, बल्कि संपूर्ण राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है। सचिन मोदनवाल ने भी उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रसेवा और दृढ़ इच्छाशक्ति के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रिंस गुप्ता, सचिन मोदनवाल, सूरज मोदनवाल, गोलू यादव, सुदीप यादव, संदीप राजभर, सत्यपाल, अमन जायसवाल, मोनू जायसवाल, राजेश सोनी, लालू मोदनवाल आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-श्यामसिंह