माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अहरौला पुलिस खासतौर से एसएचओ द्वारा प्रतिमा विसर्जन के दौरान आयोजकों और डीजे संचलको पर लाठी चलाई गयी। अपनी कमियां छिपाने के लिए भक्तों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उक्त बातें सुजीत जायसवाल आशु, जिलाध्यक्ष लालगंज, पिछड़ा वर्ग मोर्चा बीजेपी ने कही।
उन्होंने कहा कि माहुल में 55 साल से अधिक समय से ऐतिहासिक मेला, दुर्गा पूजा और विसर्जन होता चला आ रहा है। मैं पूजा समिति का अध्यक्ष हूं, कभी भी अहरौला एसएचओ द्वारा आयोजन के संबंध में न मुझसे बात की गयी और न ही किसी भी समिति के अध्यक्ष से ही उन्होंने बात की है। यह सब सनातन में आदि काल से चला आ रहा है। क्या माहुल में पहली बार डीजे बजा है, क्या पहली बार विसर्जन यात्रा निकली है। कुछ लोगों द्वारा मेरी सफलता पच नहीं रही है। अहरौला एसएचओ द्वारा उन्हीं से पैसा लेकर मेरे लोगों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने एसएसपी से एसएचओ अहरौला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
रिपोर्ट-श्यामसिंह