श्रद्धा के साथ मनायी गयी आचार्य विनोबा भावे की जयंती

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आचार्य विनोबा भावे की जयंती पर ग्राम सभा बर्रा, विकास खंड मार्टिनगंज में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में गोरक्ष प्रांत के ग्राम विकास संयोजक जितेंद्र का पाथेय प्राप्त हुआ। अध्यक्षता संत प्रसाद सिंह ने की।
वक्ताओं ने आचार्य विनोबा भावे के जीवन, उनके विचारों तथा ग्राम विकास, सामाजिक समरसता और समाज सेवा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि विनोबा भावे ने अपने विचारों और कार्यों के माध्यम से समाज को सेवा, सद्भाव और ग्राम स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने आचार्य विनोबा भावे के आदर्शों एवं विचारों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज और ग्राम विकास में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर चंद्रकेश सिंह, आलोक सिंह, मोनू, इंदे कुमार सिंह, प्रकाश गुप्ता, बीरू राजभर एवं देशराज गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *