आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक जिलाध्यक्ष बृजेश राय की अध्यक्षता में संगठन के कार्यालय हरिऔध नगर में हुई जिसमें ग्राम समाज इंटर कॉलेज जयनगर जिगनी के अध्यापक अजीत कुमार मौर्य के ऊपर विद्यालय प्रांगण में हमले की निंदा की गई।
जिला मंत्री विजय कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय परिसर में एक शिक्षक के ऊपर इस तरह की घटना करने वालों की तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम शिक्षक साथी सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य हो जाएंगे श्री सिंह ने हमलावर को थाने परिसर से किस आधार पर बाहर निकाला गया जिसकी भी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। बैठक में प्रमुख रूप से ध्रुव मित्र शास्त्री, दिवाकर तिवारी मुन्नू यादव, अवधेश त्रिपाठी कमलेश राय, सर्वेश्वर पांडेय, सत्य प्रकाश सिंह, परशुराम यादव, सुनील यादव, वीरेंद्र कुमार मौर्य, राजेश भारती, संतोष कुमार, गिरीश यादव, दिनेश प्रताप सिंह, ओमप्रकाश सिंह आदि शिक्षक उपस्थित थे।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार