एटीएम कार्ड बदल निकाला साढे़ नौ हजार

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सिधारी थाना क्षेत्र के हरबंशपुर तिराहे के पास शनिवार को महिला द्वारा पैसा निकालते समय एटीएम कार्ड उचक्कों द्वारा बदल कर खाते से साढे नौ हजार निकाल लिया गया। बाद में बैंक पहुंच पीड़िता ने एटीएम बंद कराया।
सिधारी थाना क्षेत्र के हरबंशपुर निवासी कुसुम शर्मा तिराहे के पास लगे एटीएम से पैसा निकालने पहुंची। बाहर से दो युवक भी पहुंच गये। महिला ने पैसा निकालते समय एटीएम पिन देख लिये और अपना कार्ड एटीएम मशीन पर रख महिला का कार्ड लेकर फरार हो गये। महिला जब तक समझ पाती तब तक फरार हो गये। कुछ ही देर बाद खाते से 9500 रुपये निकाल लिये गये। महिला ने बैंक पहुंच कार्ड को बंद कराया। साइबर सेल में तहरीर दी है।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *