मेंहनगर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित अधिवक्ताओ ने शुक्रवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
नायब तहसीलदार कोर्ट का विगत 26 जुलाई से अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रह कर विरोध कर रहे हैं। वादकारी तहसील का चक्कर लगा रहे हैं। इससे पूर्व एसडीएम मेहनगर व एडीएम प्रशासन ने नायब तहसीलदार व अधिवक्ताओ के बीच का पहल विफल, प्रदर्शन से पूर्व अधिवक्ता संघ भवन में आपात बैठक एसोसिएशन के अध्यक्ष राजनाथ यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। संचालन संघ के मंत्री श्याम विहारी सरोज ने किया। बैठक में उपस्थित अधिवक्ताओं को सम्बोधित करते हुए श्री यादव ने नायब तहसीलदार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मनमाने तरीके से नियम व विधि विरुद्ध लिए जा रहे निर्णय व अमानवीय, अमर्यादित ब्यवहार व कार्य प्रणाली की जानकारी जिलाधिकारी को अवगत कराया गया था, बावजूद इसके डीएम ने संज्ञान नहीं लिया। तहसील परिसर में मजबूरन अधिवक्ताओं ने उनके खिलाफ आंदोलन छेड़ते हुए तहसील प्रशासन मुर्दाबाद, नायब तहसीलदार मुर्दाबाद, नायब तहसीलदार वापस जाओ की नारेबाजी। न्यायिक कार्य से विरत रह कर एसडीएम संत रंजन को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक नायब तहसीलदार का स्थानांतरण नही हो जाता तब तक नायब कोर्ट का बहिष्कार चलता रहेगा। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, राजबहादुर सिंह, रविंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, मनोज सिंह, बिनोद सिंह, राजेश सिंह, अनिल वर्मा, प्रमोद दुबे, पूर्व मंत्री बिनोद सिंह, उपाध्यक्ष हरिवंश यादव, दिलीप कुमार, महेंद्र केशरवानी, सुनील कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-धीरज तिवारी