आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बिजली मजदूर नेता स्व.हरिप्रसाद सिंह की 11वीं पुण्यतिथि पर उनके पुत्र सूर्य प्रकाश सिंह उर्फ सूर्या सिंह के निवास स्थान हीरापट्टी में श्रमिक नेता कवि पत्रकार की अध्यक्षता में मनाई गई। जिसमें 50 गरीबों को कंबल एवं मिष्ठान वितरण किया गया।
मुख्य अतिथि अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय गोपाल सिंह ने कहा कि स्व.हरिप्रसाद सिंह ऐसे कर्मठ जुझारू ईमानदार कर्मचारी नेता थे और मैं उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। साहित्यकार संजय कुमार पांडेय ने स्व.हरिप्रसाद सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि स्व. हरिप्रसाद सिंह गरीबों शोषितों के रहनुमा थे। इसी कारण पुण्य तिथि के अवसर पर गरीबों में कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर सूर्य प्रकाश सिंह उर्फ सूर्या सिंह, निर्मला सिंह, नम्रता सिंह, दीपशिखा सिंह, अरुण सिंह आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार