कप्तानगंज आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कोयलसा ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को जल जीवन मिशन के तहत फिटर ट्रेड के तहत प्रभिागियों को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि हर घर योजना के तहत गांवों में पानी टंकी का निर्माण कराया जाना हैं, जिसको लेकर विभिन्न ट्रेड के प्रतिभागियों को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।
जल जीवन मिशन हर घर जल योजना के अन्तर्गत गुरुवार को ब्लाक सभागार में प्लंबर ट्रेड के लगभग 120 प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षित प्रतिभागियों को ट्रेनर अवधेश कुमार ने किट व प्रमाण पत्र वितरित किया। ब्लॉक समन्वयक नागेन्द्र निषाद ने प्रतिभागियों को भारत सरकार के कार्यक्रम हर घर जल के तहत स्वच्छ पेयजल ग्रामीणों को उपलब्ध हो सके इसके बारे में जागरूक किया। इस मौके पर कंप्युटर ऑपरेटर पंकज, हेमचंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-विजय कुमार