एडीए के तीन कर्मचारियों को मिली प्रतिकूल प्रविष्टि

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सचिव, आजमगढ़ विकास प्राधिकरण बैजनाथ ने अवगत कराया है कि आजमगढ़ विकास प्राधिकरण के अवर अभियन्ता तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के विरूद्ध भ्रष्टाचार एवं आम-जनमानस को परेशान करने सम्बन्धी शिकायतों के क्रम में जिलाधिकारी, उपाध्यक्ष आजमगढ़ विकास प्राधिकरण द्वारा जांच करायी गयी तथा जांच रिपोर्ट शासन को प्रेषित की गयी।
भ्रष्टाचार के विरूद्ध जीरो टॉलरेन्स की नीति के अर्न्तगत शासन द्वारा उक्त को प्रतिकूल दृष्टि से संज्ञान लेते हुये बाबूराम वर्मा एवं हीरालाल गुप्ता, अवर अभियन्ताओं के विरूद्ध विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाही संस्थित करते हुये अपर आयुक्त (प्रशासन), आजमगढ़ मण्डल, आजमगढ़ को जांच अधिकारी नामित करते हुये प्राधिकरण के उपर्युक्त अभियन्ताओं के विरूद्ध आरोप पत्र गठित कर शासन को प्रेषित करने के निर्देश के क्रम में आरोप पत्र शासन को प्रेषित कर दिया गया है। उक्त के अतिरिक्त भ्रष्टाचार के आरोप में आजमगढ़ विकास प्राधिकरण के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अशोक चौहान को जिलाधिकारी, उपाध्यक्ष द्वारा 6 सितम्बर को निलम्बित करते हुए अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), को जांच अधिकारी नामित किया गया है। उक्त आरोपी कर्मचारी के विरूद्ध आरोप पत्र गठित कर प्राधिकरण द्वारा सक्षम स्तर से अनुमोदित, जांच अधिकारी से हस्ताक्षरित आरोप पत्र अपचारी कर्मचारी को तामील करा दिया गया है। भ्रष्टाचार के विरूद्ध जीरो टॉलरेन्स की शासन की नीति के तहत जिलाधिकारी द्वारा उक्त कार्यवाही की गयी है।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *