दिल दहला देने वाले हादसे का वीडियो वायरल

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज में एक दिल दहलाने वाला हादसा सामने आया है। जिसमें सामने से आ रही स्कूटी को स्कार्पियो ने अपनी चपेट में ले लिया और दुर्घटना के बाद छिटक कर गिर गए युवक की स्कूटी को कई मीटर तक घसीटते हुए जा रही स्कूटी को देखा जा सकता है। घटना में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है और अभी भी उसका वाराणसी के ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है, जहां अभी भी वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।
घटना 3 दिन पुरानी बताई जा रही है, पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। युवक को लेकर परिजन वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती है इसलिए अभी तहरीर नहीं दी जा सकी है, घटना लालगंज के मसीरपुर तिराहा बाईपास की है। घटना का वीडियो आज वायरल हुआ है। जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि घटना कितनी खौफनाक है।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *