मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में एक-दूजे को हुए 536 जोड़े

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद के पॉलिटेक्निक कैंपस में सोमवार को समाज कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रविंद्र कुमार तथा विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह में बड़ी संख्या में वर-वधू, उनके परिजन और अन्य लोग मौजूद रहे। पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
आयोजन के दौरान हिंदू रीति-रिवाज से ब्राह्मणों द्वारा विवाह संपन्न कराया गया, जबकि मुस्लिम समुदाय के दो जोड़ों का निकाह मौलवी द्वारा कराया गया। सभी जोड़ों ने अपनी-अपनी धार्मिक परंपराओं के अनुसार वैवाहिक जीवन में प्रवेश किया। इस अवसर पर नवविवाहित जोड़ों और उनके परिजनों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी।
समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में 580 जोड़ों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। आयोजकों द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, समारोह में लगभग 536 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। जिसमें दो जोड़े मुस्लिम परिवार के थे उनका मुस्लिम रीति रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया। शेष जोड़ों का ब्राह्मणों द्वारा बेदों मंत्रोच्चार से विवाह संपर्क कराया गया। इस योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को 21 हजार रुपये की सामग्री उपलब्ध कराई गई, जबकि वधू के बैंक खाते में 64 हजार रुपये की धनराशि दिए जाने की जानकारी दी गई। सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहायता प्रदान करना है, ताकि परिवारों पर आर्थिक बोझ कम हो सके।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना पात्र परिवारों के लिए महत्वपूर्ण सहारा है। मौके पर मौजूद वर-वधुओं से भी बातचीत की गई। नवविवाहित जोड़ों ने योजना की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उनका कहना था कि इस योजना से उनके विवाह का आयोजन सरल हुआ और परिवारों को आर्थिक सहायता मिली।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *