आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उद्योग विद्यालय इंटर कालेज कोयलसा, आजमगढ़ के छात्रों, शिक्षकों, शिक्षिकाओं, शिक्षणेत्तर कर्मचारीयों और प्रधानाचार्य द्वारा संविधान के प्रस्तावना का वाचन किया गया। इसके अतिरिक्त संविधान के मूल्यों और मूलभूत सिद्धांतों पर निबंध लेखन, वाद-विवाद आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। साथ ही प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता संपन्न कराकर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रधानाचार्य द्वारा पुरस्कृत किया गया।
इस प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग कक्षा 9 व 10 में श्री हेमंत सोनकर प्रथम श्री आसिफ द्वितीय तथा श्री ऋषव मद्धेशिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि सीनियर वर्ग कक्षा 11 व 12 में श्री अभिनव वर्मा प्रथम श्री अभिषेक कुमार द्वितीय तथा नीतीश कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ रणधीर सिंह ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों सहित प्रतिभाग करने वाले समस्त छात्रों को संविधान के मूलभूत सिद्धांतों से अवगत कराया । इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ सहित यशवंत प्रताप सिंह, धर्मेंद्र मिश्र, बलवंत कुमार श्रीवास्तव, डॉ अमोद कुमार राय, दिनेश कुमार सिंह, डॉ संजय सिंह, कौशलेंद्र रघुवंशी, अमित कुमार सिंह, कुंवर बलबीर सिंह, राधेश्याम, रमेश यादव, डॉ रीना सिंह, गीता सिंह, डॉ बबीता सिंह, उमा माधवी, कुमारी शर्मिला, प्रतिभा यादव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव