फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र में वर्तमान समय मे प्रधानमंत्री आवास के पात्र अपात्र का चयन किया जा रहा है। जहां ग्राम प्रधान अपनो को आवास दिलाने के लिए प्रयासरत हैं तो वहीं ग्राम पंचायत अधिकारी अपने हिसाब से पात्र लाभ्यार्थी का चयन करना चाह रहे हैं। ग्रामीण आवास के लिए प्रधान व सेक्रेटरी का चक्कर काट रहे हैं।
अम्बेडकर गांव महामाया आवास योजना लोहिया गांव योजना सहित मलिन बस्ती योजना के तहत प्रायः सभी ग्राम पंचायतों में आवास कई कई बार ले चुके पर भाई बेटा बहू को आवास मिल जाय इस जुगत में लगे हैं। ब्लाक मुख्यालय पर वर्तमान समय में आवास चयन प्रक्रिया की पत्रावली बन रही है। मुख्य बिकास अधिकारी आनन्द शुक्ला ने आकस्मिक निरीक्षण के दौरान निर्देश दिया था कि पात्रों का चयन किया जाय। प्रधान मंत्री आवास की चयन प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए फिर भी आवास प्राप्ति के लिए जुगत जुगाड़ लगाने में लगे हैं। खुली बैठक में पात्रो का चयन नही किया जा रहा है। खुद प्रधान ग्राम पंचायत अधिकारी सूची बनाकर दे रहे हैं। ग्रामीणों को पता नहीं किसका किस आधार पर चयन किया जा रहा है। इस सम्बंध में खण्ड बिकास अधिकारी बाबूराम पाल ने बताया कि लक्ष्य के सापेक्ष सभी ग्राम पंचायतों में विभक्त किया जाएगा। आपात्रों के चयन की सूचना मिलने पर सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही होना निश्चित है।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय