अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के गनपतपुर गांव में प्रशासन ने बुलडोजर चलवा कर अवैध रूप से कब्जा की गयी जमीन को खाली करवा दिया।
वाद संख्या 1291/2022 के आदेश के क्रम में गाटा संख्या 43/0.034 हेक्टेयर स्थित पोखरी की जमीन से 0.015 हेक्टेयर जमीन प्रतिवादी चंद्रदेव पुत्र सतई द्वारा लगभग 5 वर्षों से किए गए अतिक्रमण को तहसीलदार बूढ़नपुर के आदेश के क्रम में नायब तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह व राजस्व निरीक्षक टीम के साथ ग्राम प्रधान की मौजूदगी में जेसीबी मशीन लगाकर खाली कराया गया। प्रतिवादी द्वारा पोखरी की जमीन पर अवैध अतिक्रमण कर शौचालय तथा मंडई का निर्माण कराया गया था। प्रतिवादी चंद्रदेव पुत्र सतई को उस जमीन से बेदखल किया गया। नायब तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि तहसीलदार बूढ़नपुर के आदेश के क्रम में गनपतपुर में पोखरी की जमीन पर अतिक्रमण कर बनाया गया शौचालय तथा मंडई को राजस्व निरीक्षक की टीम द्वारा रेखांकित कर खाली कराया गया है। सरकार की योजना के अनुसार कोई भी बंजर भूमि, पोखरा तालाब, व सरकारी जमीन पर कब्जा करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जाएगा। इस मौके पर समस्त ग्रामवासी तथा ग्राम प्रधान भी मौजूद रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद