जनपद में शान से फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज, जश्न में डूबे लोग

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर जनपद के सभी सरकारी तथा गैर सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, निजी प्रतिष्ठानों आदि पर राष्ट्रीय ध्वज शान से फहराया गया। एक दिन पूर्व से ही सरकारी भवनों को विद्युत झालरों से सजाया गया था जो आकर्षक छटा विखेर रही थी। विद्यालयों में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी तो वहीं सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में मिष्ठान का वितरण किया गया।
उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज कोयलसा में प्रधानाचार्य डॉ. रणधीर सिंह के मार्गदर्शन में स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास से मनाया गया । ध्वजारोहण प्रबंधक डॉ. निरंकार सिंह व प्रधानाचार्य डॉ.रणधीर सिंह ने संयुक्त रूप से किया। छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं खेलकूद कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्साह एवं उमंग के क्षण की उपलब्धि नहीं कराता बल्कि आजादी की लड़ाई लड़ने वालों के संघर्ष व बलिदान की भी याद दिलाता है। प्रबंधक डॉ. निरंकार सिंह ने कहा कि एक नागरिक के तौर पर हर कोई अपने हिस्से के कर्तव्य को भी समझे। इस अवसर पर बलवंत कुमार श्रीवास्तव, यशवंत प्रताप सिंह, धर्मेंद्र मिश्र, दिनेश कुमार सिंह, चंद्र प्रकाश यादव, कौशलेंद्र रघुवंशी, अमित कुमार सिंह, कुंवर बलवीर सिंह, जीतलाल, अखिलेश कुमार वर्मा, सुनील कुमार पाण्डेय, राजेंद्र प्रसाद, गीता सिंह, उमा माधवी, रेखा प्रजापति, अनीता चतुर्वेदी, डॉ.रीना सिंह आदि उपस्थित रहीं।
क्रिश्चियन हॉस्पिटल स्कूल ऑफ नर्सिंग, हरबंशपुर एवं मिशन हॉस्पिटल की ओर से प्रबंध निदेशक डॉ. अशोक सिंह ने ध्वजा रोहण किया एवं देश के प्रति नागरिकों के कर्तव्यों पर संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगे में देश की एकता, अखंडता, गौरव तथा स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के त्याग एवं बलिदान की भावना निहित है। उन्होंने सभी से राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखते हुए देश की प्रगति एवं एकता में योगदान देने का आह्वान किया।
इसी क्रम में नगर के तकिया चकला पहाड़पुर स्थित पूर्व बाल श्रम विद्यालय में मुख्य अतिथि रिलीफ कमेटी अध्यक्ष मु.अनीस अहमद ने ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात राष्ट्रीय गीत गाया गया। इस मौके पर जुल्फेकार बेग, मु.इस्लाम, जोखू साहू, शहजाद कुरैशी, कैलाश प्रसाद गोंड़, रााजेश गोंड़, श्रीराम भार्गव, राजेंद्र जायसवाल, भगवान प्रसाद एडवोकेट, उज्जवल वर्मा, पिन्टू गुप्ता, मंतराज यादव, नामी चिरैयाकोटी, लक्ष्मण गोंड़, गोविन्द शर्मा, रंजना सिंह, सुनीता विश्वकर्मा, पूनम श्रीवास्तव, मीरा सिंह, जूली निगम, दीपक जायसवाल, अंजू साहू, रेशमा बाानो, टोनी वर्मा, उषा देवी, ममता गोंड़ आदि उपस्थित रहीं।
इसी क्रम में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने कैंप कार्यालय कलेक्ट्री कचहरी पर प्रदेश संयोजक/प्रदेश अध्यक्ष शिवमोहन शिल्पकार के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान वीर सपूतों के अथक त्याग, परिश्रम को नमन किया गया। इस मौके पर प्रदेश सचिव रामसागर चौहान, शालू चौहान, आजम नाऊ सत्येंद्र कुमार, उमेश सोनकर, रामसरन राम, सुक्लेश प्रधाान, पूनम श्रीवास्तव, ज्ञानमती राय, चंद्रमी गैतम अदि उस्थ्ति रहीं।
अतरौलिया प्रतिनिधि के अनुसार पटेल चौक स्थित प्रेस कार्यालय पर समाजसेवी शिवमूर्ति सिंह और पूर्व फौजी शिव प्रसाद सिंह के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया गया। मदियापार स्थित शहीद उपवन में अमर शहीद भगवती प्रसाद सिंह की प्रतिमा के समक्ष उनकी एकमात्र पुत्री सुदामा देवी और उनके पति राजेंद्र सिंह ने तिरंगा फहराया। अमर शहीद राजा जयलाल सिंह 100 शैय्या संयुक्त जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ. दिनेश प्रसाद सिन्हा और राजा राजेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद अस्पताल परिसर में तिरंगा यात्रा और प्रभात फेरी निकाली गई। ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर यादव ने ध्वजारोहण किया।
इसी क्रम में आरएस कॉन्वेंट स्कूल में प्रबंधक राणा लाखन सिंह के नेतृत्व में ध्वजारोहण के बाद विद्यार्थियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। थाना परिसर में थानाध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे ने ध्वजारोहण किया। एमपी मेमोरियल चिल्ड्रन स्कूल, सम्मो माता मंदिर में प्रबंधक राणा प्रताप सिंह, एसडी ग्लोबल पब्लिक स्कूल भगवानपुर में प्रबंधक राधेश्याम यादव, पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज में प्रबंधक जितेंद्र सिंह गुड्डू तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य सुधा सिंह के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया गया।
महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय नगर निकाय की अध्यक्षा श्वेता जायसवाल ने सर्वप्रथम निकाय कार्यालय पर ध्वजारोहण किया तत्पश्चात उनके नेतृत्व में कर्मचारियों, स्कूली बच्चों और नगरवासियों ने हाथों में तिरंगा लेकर नगर भ्रमण किया तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित लक्ष्मीकांत मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का दिन है। तिरंगा यात्रा में ईओ, वरिष्ठ लिपिक मनोज सिंह, सभासद व कर्मचारियों के साथ कस्तूरबा एवं सैनी मांटेसरी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल रहीं। कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश ने तिरंगे को सलामी देते हुए देश के प्रति कर्तव्य, निष्ठा और जिम्मेदारी का संदेश दिया।
कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में चलाए जा रहे “हर घर तिरंगा” और “सीएससी पे तिरंगा” अभियान के तहत जिले के करीब 100 कॉमन सर्विस सेंटरों पर सीएससी संचालकों ने तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया। सीएससी जिला प्रबंधक जितेन्द्र विश्वकर्मा ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों तक राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव का दिन है और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को याद करने का अवसर भी है। झंडारोहण के साथ कई सीएससी केंद्रों पर पौधरोपण भी किया गया।
बिलरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक परिसर में प्रमुख उर्मिला यादव ने झंडारोहण किया। इस मौके पर बीडीओ इद्रीश अली और एडीओ पंचायत सुनील मिश्रा उपस्थित रहे। नगर पालिका परिषद में झंडारोहण नगर पालिका अध्यक्ष मीना पासवान ने किया इस मौके पर ईओ प्रदीप शुक्ला, पूर्व चेयरमैन मोहम्मद आरिफ खान, लिपिक विजय यादव, रफीउल्लाह आजमी आदि मौजूद रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज में झंडारोहण अधीक्षक सतीश चंद्र, स्थानीय थाना प्रांगण में थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। आनंद मेमोरियल एकेडमी में झंडा रोहण विद्यालय प्रबंधक संतोष वर्मा ने किया। इस मौके पर आशा वर्मा, विप्लव, विपिन पाठक, शीला सिंह आदि उपस्थित रहीं। आलिया पब्लिक स्कूल में प्रबंधक डॉ सोहैब अहमद ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य नौसादर मुनव्वर, डायरेक्टर माज अहमद, मनोज श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। न्यू लोटस वैली इंटरनेशनल ग्रुप में प्रबंधक संतोष चौरसिया, मुनेश्वर देवनंदन यादव महिला महाविद्यालय अकबरपुर में प्रबंधक शिव शंकर यादव, लक्ष्मी देवी इंटर कॉलेज में प्रबंधक चतुर्भुज तिवारी ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य मिथिलेश तिवारी आदि रहे। वीएम पब्लिक में प्रबंधक विजय यादव, जय समाज जूनियर हाई स्कूल शेरपुर महवी में प्रबंधक श्रीराज सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर विवेक तिवारी, प्रनाध्यापक चंद्रशेखर सिंह, प्रवक्ता नरसिंह सिंह, हरिनारायन तिवारी, हरिवंश द्विवेदी, कुंवर रणंजय सिंह आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में राहुल संकृत्यायन कॉलेज ऑफ फार्मेसी में ध्वजारोहण किया गयाा। मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के संस्थापक डॉ. आरबी त्रिपाठी उपस्थित रहे। उनके साथ प्राचार्य डॉ. आदेश बावने, डॉ. मयंक त्रिपाठी, डॉ. सुभी, डॉ रजनी, पूनम पांडेय एवं डॉ. सुधांशु शेखर उपस्थित रहे। संचालन वंदना यादव ने किया।
माहुल प्रतिनिधि के अनुसार रफी मेमोरियल स्कूल में प्रबंधक और चेयरमैन लियाकत अली व हाजी अकरम खान ने ध्वजारोहण किया। गनवारा गांव स्थित रीसेंट इंटर कालेज में प्रबंधक अशफाक अहमद ने ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात विद्यालय परिसर से माहुल बाजार तक गाजे बाजे के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। श्रीमती भानमती औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चकलतीफ में प्रबंधक संतोष यादव, रसूलपुर अहमद अली प्राथमिक विद्यालय पर प्रधान श्रीचंद बिंद, मखदुमपुर के मदरसा अनवारूल उलूम में पूर्व विधायक हाफिज इरशाद, अहरौला थाने पर थानाध्यक्ष मंतोष सिंह, पुलिस चौकी माहुल में चौकी प्रभारी यश सिंह पटेल ने ध्वजारोहण किया। इसी क्रम में नगर पंचायत माहुल के वार्ड नम्बर पांच के निवासियों ने गाजे बाजे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली जो रात 12 बजे तक पूरे नगर में घूमती रही। हाथ में तिरंगा लिए मातृ शक्ति के भारत माता की जय की हुंकार से पूरा नगर राष्ट्रभक्ति में सराबोर रहा। सुरक्षा की दृष्टि से थानाध्यक्ष अहरौला मंतोष सिंह चौकी प्रभारी माहुल यश सिंह पटेल के साथ ही भारी संख्यां में पुलिस बल मौजूद रहा। इस अवसर पर सभासद सुजीत जायसवाल आंसू, ओम प्रकाश विंद, संजय मोदनवाल, सचिन मोदनवाल आदि मौजूद रहे।
फूलपुर प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय तहसील परिसर में एसडीएम अशोक कुमार, कोतवाली परिसर में क्षेत्राधिकारी किरण पाल सिंह, ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख अर्चना यादव, स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्साधीक्षक डॉ. अखिलेश कुमार, विद्युत उपकेंद्र सुदनीपुर में पंकज कुमार तथा एसडीओ कार्यालय में उपखंड अधिकारी सुजीत कुमार ने ध्वजारोहण किया। सेंट जेवियर्स हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक शिवगोपाल सिंह, पायनियर कान्वेंट स्कूल में प्रबंधक अंशुमान जायसवाल और एलपीजे आदर्श इंटर कॉलेज में प्रबंधक प्रतीक जायसवाल ने तिरंगा फहराया। प्राथमिक विद्यालय सुदनीपुर में प्रधानपति राजबहादुर यादव तथा ग्राम पंचायत अमरेथू में उमाशंकर यादव ने ध्वजारोहण किया।
इसी क्रम में ब्लॉक परिसर स्थित शहीद स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर अमर शहीदों को नमन किया गया। ब्लॉक प्रमुख अर्चना यादव ने सर्वप्रथम पुष्प अर्पित किए। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मृगांग यादव टाइगर, बीडीओ फूलचंद सरोज, समाज कल्याण अधिकारी गौरव यादव सहित ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान ओमप्रकाश वर्मा, संजय सिंह, जितेंद्र कुमार, अरुण कुमार, विजयचंद, बृजेश, अखिलेश, अरविंद, गुलाब शर्मा, सरीन फातिमा मौजूद रहीं।
फूलपुर कोतवाली पुलिस की ओर से प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप के नेतृत्व में बाइक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा कोतवाली से शुरू होकर बिलारमऊ और भेड़िया होते हुए पुनः फूलपुर कोतवाली पहुंची। यात्रा के दौरान लोगों में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला।
लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार बेरमा बिसंभरपुर स्थित शांती मेमोरियल पब्लिक इंटर कॉलेज एवं न्यू ऑक्सफोर्ड स्कूल में प्रबंधक जेएन मौर्य ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, देशभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारियों को अपनाने का आह्वान किया। मिर्जापुर देवगांव स्थित मदरसा अरबिया हकीमिया में ट्रस्टी मोहम्मद अकरम अली खान, देवगांव व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल और प्रधानाचार्य जावेद आलम खान ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। दौना स्थित अंजुमन इस्लामिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रबंधक अबू आसिम उर्फ गुड्डू की अनुपस्थिति में उनके भतीजे मोहम्मद अरशद ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य मोहम्मद अरकम सहित अबू इमाद, रिजवान अहमद अंसारी और समस्त शिक्षण स्टाफ मौजूद रहा। बसही इकबालपुर स्थित मदरसा सफीना-ए-हक में ग्राम प्रधान मोहम्मद सालेह उर्फ सालेहीन, नाजिम मंसूर अहमद, सुफियान अहमद और अबुल वैस आदि ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। जामिया फैज़-ए-आम देवगांव में नाजिम मौलाना अब्दुल्लाह ने ध्वजारोहण किया। समारोह में मौलाना राशिद कासमी, सालेहीन प्रधान, अबूसाद, सहीम अहमद, एजाज अहमद, मोहम्मद साबिर, कारी शमीम, कारी जाकिर, अरशद, मुश्ताक, जफर मसूद, अशरफ आदि मौजूद रहे। ठाकुर वासुदेव सिंह इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। सपा कार्यालय पर विधानसभा अध्यक्ष राजनारायण यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर साहबलाल यादव, सूरज यादव, गिरिशचन्द्र मोदनवाल, महेश सोनकर, राजेन्द्र सरोज, मोहम्मद इस्लाम, जय सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे। इसी तरह देवगांव कोतवाली, सरकारी अस्पताल, बिजली विभाग आदि स्थान पर भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।
पटवध प्रतिनिधि के अनुसार स्वामी सहजानंद आईटीआई स्कूल पटवध कौतुक में धनवंतरी राय तथा स्वामी सहजानंद पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट में निदेशक इंद्रासन राय ने ध्वजारोहण किया। बाबा विश्वनाथ इंटर कॉलेज में गोपालपुर विधायक नफीस अहमद ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा रैली को रवाना किया। रामकृष्ण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चांदपुर पटवध में प्रधानाचार्य डॉ. विश्वनाथ गुप्ता ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *