आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शिक्षण संस्थान चिल्ड्रेन कॉलेज एवं स्कूल्स के सभी परिसरों में स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय स्वाभिमान एवं गौरव का प्रतीक तिरंगा पूरे आन-बान-शान के साथ लहराया। विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को यादगार बना दिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चिल्ड्रन कॉलेज, चिल्ड्रन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चिल्ड्रन हायर सेकेंडरी स्कूल, चिल्ड्रन सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल (प्रस्तावित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल), प्रो. बजरंग त्रिपाठी सैनिक स्कूल सहित संस्थान से संबंधित सभी विद्यालयों में प्रधानाचार्यों द्वारा सर्वप्रथम राष्ट्रीय ध्वज का आरोहण किया गया। इसके बाद तिरंगे को सलामी देकर राष्ट्रगान के साथ देश के वीर सपूतों को नमन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के प्रबन्धक डॉ. कृष्णमोहन त्रिपाठी, संस्थापक प्रधानाचार्या रीता राठौर, उपप्रबन्धक वेदान्त त्रिपाठी, उपाध्यक्षा नियति त्रिपाठी, प्रधानाचार्या सपना सिंह आदि उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार