शून्य और लॉगिन नहीं करने वाले तीन बूथों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र में विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत शून्य और लॉगिन नहीं करने वाले तीन बूथों का जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। जांच के दौरान बूथ संख्या 313 पर कार्य संतोषजनक पाया गया, जबकि बूथ संख्या 202 पर सूचनाएं सही मिलीं, लेकिन निर्धारित प्रारूप में उपलब्ध नहीं कराई गई थीं। वहीं बूथ संख्या 253 पर तैनात बीएलओ द्वारा अभी तक न तो अपनी ड्यूटी ग्रहण की गई थी और न ही मतदाता पुनरीक्षण से संबंधित कोई कार्य किया गया था। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित ईआरओ से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने मतदाता पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही न बरतने और निर्धारित प्रारूप में सूचनाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *