फिजूलखर्ची छोड़ बचपन में बेटी को सेवा का संस्कार

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। ग्रामसभा अहोपट्टी निवासी डॉ. सूरज प्रसाद और ग्राम प्रधान डॉ. सुनीता प्रसाद ने अपनी 10 वर्षीय बेटी श्रीजा प्रसाद नैना और बेटे काव्यांश प्रसाद लड्डू के साथ मिलकर श्रीजा का जन्मदिन होटल या रेस्टोरेंट के बजाय आहोपट्टी प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के साथ सादगी और सेवाभाव से मनाया। विद्यालय की बच्चियों की लोकसंगीत प्रस्तुति के बीच बच्चों के संग 10 केक काटे गए और 84 बच्चों को स्टील प्लेट, कॉपी-पेंसिल व स्टेशनरी वितरित की गई। मिड-डे मील के अतिरिक्त बच्चों और स्टाफ के लिए विशेष रूप से पनीर-पूरी का भोज कराया गया तथा देर शाम आवास पर 30 जरूरतमंदों को शाल भेंट की गई। बेटी श्रीजा ने भी पिता व दादा के पदचिह्नों पर चलकर आगे समाजसेवा जारी रखने का संकल्प लिया।
डॉ. सूरज प्रसाद ने कहा कि अपने ही ग्राम समाज के विद्यालय में बच्चों के साथ खुशियां बांटने से न केवल आत्मसंतोष मिलता है, बल्कि कम उम्र में बच्चों को जमीनी संस्कृति, संवेदनशीलता और सबके साथ प्रेमपूर्ण व्यवहार सीखने का अवसर भी मिलता है। उन्होंने ग्राम सभा और क्षेत्र पंचायत के लोगों से खास मौकों पर होटलों में फिजूलखर्ची करने के बजाय प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों के बीच पहुंचकर उनकी जरूरतों को पूरा करने की अपील की।
इस मौके पर पूर्व प्रधान अवधेश यादव, इंजीनियर सत्यवान प्रसाद, एडवोकेट डेभा यादव, शारदा प्रसाद, श्रीनिवास यादव, उर्मिला सिंह, विजयलक्ष्मी मौर्या, वीरेंद्र प्रसाद, छात्र-छात्राओं सहित समस्त विद्यालय परिवार ने आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *