फूलपुर आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। दुर्वासा ऋषि की तप स्थली पर कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले दो दिवसीय मेले के दूसरे दिन बुधवार को श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन कर मेले में जमकर खरीददारी की।
मेला क्षेत्र निजामाबाद क्षेत्र में लगता है। दो दिन के मेला में प्रथम दिन दूर दूर से आने वाले स्नानर्थियों का जमावड़ा होता है वहीं दूसरे दिन स्थानीय मेला हो जाता है। दूसरे दिन आठ से दस किलोमीटर परिधि में स्थित गांव के महिला पुरुष बच्चो का आना होता है। बुधवार को मेला के दूसरे दिन स्थानीय क्षेत्र वासियों का हुजूम उमड़ पड़ा। स्नान के साथ ऋषि दुर्वासा की पूजा अर्चना कर लोग मेले में गृहस्थी व खेती किसानी के सामानों की खरीददारी हुई। बच्चों ने झूला चरखी का आनंद लिया। कुछ ब्यापारी गोविन्द साहब मेला यहीं से जाते हैं कुछ ठेकमा बाजार के पास भवतर गांव के मेले में चले जाते हैं।
मेला शान्ति पूर्वक सम्पन्न होने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। पुलिस के जवान प्रभारी निरीक्षक देवेंन्द्र प्रताप सिंह मेला क्षेत्र की निगरानी में लगे रहे।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय