सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच सीपीएस ग्रुप ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारत का स्वतंत्रता दिवस ‘‘युवा शक्ति फॉर विकसित भारत/2047’’ के रूप में सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल जाफरपुर, मुबारकपुर, फरिहा एवं सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल भिवण्डी, महाराष्ट्र के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत कर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
विद्यालय के प्रबंधक नवाज़ अहमद खान ने झंडारोहण किया। इस मौके पर चेयरपर्सन तरन्नुम खानम, प्रधानाचार्या रेखा सिंह एवं सभी शिक्षकगण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई तथा राष्ट्रगान गाया गया। प्रबंधक तथा प्रधानाचार्या द्वारा स्कूल परिवार को आजादी की शुभकामना दी गई। इसके उपरांत बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया गया। जिसकी शुरूआत स्कूल के नन्हें मुन्नों द्वारा प्रस्तुत ‘देशभक्ति डांस’ ‘‘सारे जहां से अच्छा’’ से हुई। उसके उपरांत दूसरा देशभक्ति डांस ‘‘ये देश है वीर जवानों का’’ छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। साथ ही हिन्दी व अंग्रेजी भाषण, रोल मॉडल ऑफ फ्रीडम फाइटर्स, ‘भरतनाट्यम’ विभिन्न कार्यक्रम विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गये। अन्त में एक गज़ल ‘‘हमारे देश में हिन्दू-मुसलमान साथ रहते हैं’’ भी पढ़ी गई, जो कि देशभक्ति से ओत-प्रोत थी। छात्र-छात्राओं द्वारा स्काउट गाइड के तहत मार्च पास्ट भी किया गया।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *