मण्डलायुक्त ने चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों के हाथों कराया झंडारोहण

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मण्डलायुक्त विवेक ने सामाजिक समरसता और प्रतिष्ठा की मिसाल पेश करते हुए उत्साहवर्धन के दृष्टिगत 80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को आयुक्त कार्यालय भवन पर अपने कार्यालय के तीन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों भूपेन्द्र सिंह, फहीम अहमद तथा सुबाष राम के हाथों झंडारोहण कराया। तदुपरान्त राष्ट्रीय ध्वज का अभिवादन कर सामूहिक रूप से राष्ट्रगान किया। झण्डारोहण एवं राष्ट्रगान के उपरान्त आयुक्त सभागार में मण्डलायुक्त विवेक की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उन्होंने कहा कि हमारा वर्तमान दो बातों पर निर्भर होता है, अतीत के प्रति सम्मान और भविष्य के प्रति परिकल्पना। यही दोनों बातें हमारे वर्तमान को तय करती हैं। अपर आयुक्त-प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय ने स्वतन्त्रता संग्राम के अनेकों बिन्दुओं पर प्रकाश डाला तथा आह्वान किया कि प्रतिवर्ष स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर हम अन्दर से एक बुराई समाप्त करने का प्रण लें। कार्यक्रम को मंडलायुक्त के पिता डा. अनिल कुमार सिंह, अर्थ एवं संख्याधिकारी डा. नीरज श्रीवास्तव के पिता पूर्व प्राचार्य डा. नाथशरण लाल, अपर निदेशक अभियोजन बीपी पाण्डेय, प्रशासनिक अधिकारी रामअवध, शासकीय अधिवक्ता ओपी पांडेय आदि ने भी सम्बोधित किया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *