पूर्व मंत्री यशवंत सिंह के जन्मदिन पर ट्रस्ट परिसर में हुआ भव्य आयोजन, समर्थकों ने दी बधाई

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। श्री चंद्रशेखर जी स्मारक ट्रस्ट, जहानागंज के परिसर में सोमवार को पूर्व मंत्री यशवंत सिंह के जन्मदिन के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के लोग शामिल हुए। जन्मदिन समारोह को लेकर पूरे परिसर में उत्साह का माहौल रहा।
पूर्व मंत्री यशवंत सिंह ने अपने समर्थकों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। इसके बाद उन्होंने ट्रस्ट परिसर में वृक्षारोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने पूर्व मंत्री को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समर्थकों ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान काफी देर तक बधाई देने वालों का सिलसिला चलता रहा। समर्थकों ने फूल-मालाओं एवं अन्य माध्यमों से भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कैबिनेट मंत्री ए के शर्मा, पूर्व विधायक बंदना सिंह, पूर्व विधायक अरिमर्दन आजाद, वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील सिंह, लालगंज जिलाध्यक्ष विनोद राजभर, ब्लॉक प्रमुख सठियांव अरबिंद सिंह, रमेश यादव, रमेश कनौजिया, सतीश सिंह, अरुण सिंह, पूर्व सभापति पराग यादव, जिला पंचायत सदस्य अजय प्रकाश सिंह, स्वतंत्र कुमार (मुन्ना सिंह), पृथ्वीपाल सिंह, प्रतिनिधि अशोक पांडेय, दुर्गेश सिंह, ओसैद आज़मी, इफ्तेखार अहमद, शमशुद्दीन प्रधान, पंकज पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट परिसर में लोगों की काफी भीड़ रही। समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने पूर्व मंत्री यशवंत सिंह के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *