पट्टे से अधिक बालू खनन से किसानों में आक्रोश

शेयर करे

महराजगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लॉक के देवारांचल में बालू खनन को लेकर आसपास के किसानों और जमीन के सह खातेदारों ने सरकारी पट्टे से अधिक जमीन पर खनन को लेकर थाना प्रभारी को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया।
सह खातेदारों और किसानों का आरोप है कि देवारा तुर्कचारा के गाटा संख्या 297 मि. के 18 विस्वा के रकबे पर बालू खनन की सरकारी अनुमति ली गई है। उक्त रकबा कर्मी देवी के नाम पर हैं परंतु सरकारी अनुमति के नाम पर अनुमति प्राप्तकर्ता द्वारा 18 बिस्वा से अधिक के रकबे पर खनन किया जा रहा है जिसको लेकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य शीला यादव के नेतृत्व में किसानों और सह खातेदारों ने स्थानीय कोतवाली में कोतवाली प्रभारी कमल कांत वर्मा से शिकायत करते हुए शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। थाना प्रभारी ने किसानों और सह खातेदारों को स्थलीय और अभिलेखीय निरीक्षण के साथ-साथ संबंधित विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही करने का भरोसा दिया।
रिपोर्ट-राजनरायन मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *