आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना अहरौला पुलिस ने हत्या के प्रयास में वांछित चल रहे 2 अभियुक्तों को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान करते हुए जेल भेज दिया।
बीते 10 दिसम्बर को वादी मुकदमा देवेन्द्र निषाद पुत्र दुख्खू निषाद निवासी समदी थाना अहरौला ने थाना स्थानीय पर शिकायत किया कि विपक्षी राम अजोर निषाद पुत्र सियाराम निषाद, वीरेन्द्र निषाद पुत्र रामराज निषाद, मोनू निषाद पुत्र राम अजोर निवासीगण समदी थाना अहरौला द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर आलोक निषाद को गोली मारकर घायल किया गया। गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी। उक्त के संबंध में पुलिस ने राम अजोर निषाद पुत्र सियाराम निषाद आदि 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश में थी। मंगलवार को पुलिस ने मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त देवेन्द्र निषाद पुत्र दुख्खू निषाद व वीरेन्द्र निषाद पुत्र रामराज निषाद निवासी समदी थाना अहरौला को शाहपुर बाजार पुलिया के पास से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार