उत्पीड़न का हर स्तर पर करेंगे विरोध: मनीष चौरसिया

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जीएसटी टीम की सूचना से व्यापारियों में भय व्याप्त हो गया है। सोमवार को जनपद के कई स्थानों जीयनपुर, अजमतगढ़, मेंहनगर आदि में व्यापारियों ने दुकानों को बंद रखा और विरोध प्रदर्शन किया।
अजमतगढ़ व जीयनपुर बाजार के व्यापारियों ने दुकानें बंदकर जीएसटी छापेमारी का विरोध करते हुए जमकर प्रदर्शन व नारेबाजी की। जुलूस निकालकर भारत सरकार की नीतियों का विरोध किया। इस दौरान व्यापारियों में जीएसटी द्वारा की जा रही छापेमारी को लेकर काफी आक्रोश दिखा। व्यापार मंडल के अध्यक्ष के पुत्र ने कहा कि जीएसटी द्वारा की जा रही छापेमारी को लेकर हर स्तर पर हम लोग विरोध करेंगे। व्यापारियों का उत्पीड़न बंद होना चाहिए जबकि हम लगातार टैक्स दे रहे हैं। इसके बाद भी हमारे ऊपर गलत तरीके से कार्रवाई की जा रही है। व्यापार मंडल अध्यक्ष जीयनपुर मनीष चौरसिया ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा गलत अफवाह फैलाई जा रही है। सरकार द्वारा जीएसटी छापेमारी पर रोक लगा दिया गया है। हम लोगों द्वारा दुकानदारों से कहा गया है कि अपनी-अपनी दुकानें खोले और अफवाहों पर ध्यान न दे। उन्हों ने कहा कि अगर व्यापारियों के साथ कुछ भी गलत होगा तो मै स्वयं आकर उनके साथ खड़ा रहूंगा और हर गलत नीति का विरोध करूंगा। इस मौके पर कन्हैया अग्रवाल, पारितोष जायसवाल, शनि बर्मा, रामधनी बर्मा, पवन राय, मन्नूलाल जायसवाल, ऋषी चतुर्वेदी, सर्वेश जायसवाल, मंगल जायसवाल, हरिओम, खटालू सिंह, जायसवाल, अमरनाथ गुप्ता, डब्लू गुप्ता, सुनील सोनी, पप्पू माली, विनोद बर्मा, आलोक सिंह आसिफ़, नीतीश आदि मौजूद रहे।
मेंहनगर संवाददाता के अनुसार जीएसटी टीम की सूचना जैसे ही ब्यापारियों को लगी सभी दुकानदारों के शटर धड़ाधड़ गिर गये। कस्बे में जीएसटी की टीम आने की अफवाह से कपड़ा ब्यवसाई, जनरल स्टोर, किराना, सर्राफा की दुकानें मेडिकल स्टोर सहित अन्य कारोबारियो की दुकानो पर शाम तक खौफ दिखा। कस्बे में मात्र चाय, पान के अलावा सब्जी की दुकानें खुली रहीं। वहीं बाजार में आये ग्राहकों ने कहा कि जब जीएसटी बिल के नाम पर कपड़ा, सराफा कारोबारी महंगा सामान बेचते हैं, जिसका भरपाई ग्राहक करता है, तो ब्यापारी दुकानें क्यो बंद रखे हैं।
फरिहां संवाददाता के अनुसार स्थानीय बाजार में जीएसटी टीम की सूचना सोमवार को जैसे ही ब्यापारियों को लगी सभी दुकानदारों के शटर धड़ाधड़ गिर गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *