लालगंज आजमगढ (सृष्टिमीडिया़)। देवगांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लहुआं खुर्द पल्हना से मोटरसाईकिल चोरी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
देवगांव पुलिस अपराधियों की तलाश में खनियरा मौसिमगंज में मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि जिस मोटर साइकिल चोरी के सम्बन्ध में आपने मुझसे बताया था उस मोटरसाइकिल को लहुआं खुर्द पल्हना बाजार स्थित अपने कमरे में गौरव सिंह व दिलीप कुमार ग्राइन्डर मशीन से काट रहे हैं। यदि जल्दी किया जाय तो पकड़े जा सकते हैं। सूचना को सही मानकर पुलिस उक्त स्थान पर पहुंच गयी। दबिश देकर ग्राइन्डर मशीन से मोटरसाइकिल काट रहे व्यक्ति को पकड़ लिया। जबकि एक व्यक्ति मौके का फायदा उठाकर भाग गया। पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम पता दिलीप कुमार पुत्र मोतीचन्द्र निवासी ग्राम लहुआं खुर्द पल्हना थाना देवगांव बताया। पुलिस ने उनके कब्जे से मोटर साइकिल के कटे हुए पार्ट्स बरामद किया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद