लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नगर पंचायत कटघर लालगंज के भारतीय स्टेट बैंक परिसर में स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष को डीजीएम धीरज कुमार ने लोन स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किया।
भारतीय स्टेट बैंक के डीजीएम धीरज कुमार द्वारा खुशी आजीविका समूह शहरी बंधा, काजल आजीविका समूह नरायणपुर नेवादा, आदर्श आजीविका समूह रेतवा चंद्रभानपुर, जय गुरुदेव आजीविका समूह रेतवां चंद्रभानपुर, सिद्धि आजीविका समूह शहरी बंधा, आदर्श आजीविका खेतौरा, निधि आजीविका नरायनपुर नेवादा, मासी आजीविका समूह दौना, आकृति समूह दौना के अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष को लोन स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किया गया। डीजीएम धीरज कुमार ने कहा कि सरकार और बैंक आपके साथ हैं। आप लोग घर के कार्य को करते हुए स्वयं सहायता समूह के लिए तीन घण्टे निकाल कर सिलाई-कढ़ाई, अचार, अगरबत्ती, बकरी पालन, मुर्गी पालन, दुकान अन्य व्यवसाय में समय देकर अपने को दक्ष बना सकती हैं। पहली बार डेढ़ लाख रुपए दिये जायेंगे। एक वर्ष तक बैंक के साथ सही समय से लेनदेन करने पर दूसरी किस्त डेढ़ लाख, खाता सही चलने पर तीसरी किस्त तीन लाख समूह के खाते मंे समय से दी जायेगी। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक चन्दमोहन वर्मा, प्रबंधक प्रभात रंजन ठाकुर, मिशन मैनेजर अखिलेश कुमार, बैंक सखी लक्ष्मी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद