खेलकूद व चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील के राम जानकी मंदिर मसीरपुर प्रांगण में राजपूत काशी विश्वनाथ सेवा संस्थान द्वारा चलाए जा रहे निःशुल्क शिक्षण संस्थान के बच्चों के बीच खेलकूद एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता में संजना प्रथम, खुशी द्वितीय और अंश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में अनामिका ने प्रथम, आलिया ने द्वितीय, अर्जुन सरोज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि शरद यादव ने बच्चों को प्रमाण पत्र, कला सामग्री एवं लेखन सामग्री देकर उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि राजपूत काशी विश्वनाथ सेवा संस्थान का यह कदम अत्यंत सराहनीय है। इस संस्थान में गरीब बच्चे पढ़ कर विश्व में अपना नाम रोशन करें यही कामना है। उन्होंने समय-समय पर संस्थान का सहयोग करने का आश्वासन दिया। संस्था की अध्यक्षा प्रतिमा सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कुंदन सिंह, सुरेश त्रिपाठी, पृथ्वीराज सिंह, संदीप श्रीवास्तव, कुमारी राजिया आदि उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *