अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कोयलसा ब्लॉक अंतर्गत सरैया रत्नावे गांव निवासी वैभव सिंह का चयन अधिशासी अधिकारी के पद पर होने से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। घर पहुंच कर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
किसी भी परीक्षा का परिणाम आता है तो बूढ़नपुर तहसील अछूती नहीं रहती है। इसी का एक उदाहरण आज वैभव सिंह ने दिया। वैभव सिंह के पिता डॉ.मिथिलेश सिंह बूढ़नपुर बाजार में प्रैक्टिस करते हैं तथा सामाजिक और धार्मिक कार्यों में हमेशा आगे रहते हैं। वैभव सिंह बेसिक शिक्षा आजमगढ़ से पूरी करने के पश्चात कक्षा 6 से प्रयागराज अपने चाचा नीरज सिंह के यहां पहुंच गए और आगे की शिक्षा उन्होंने वहीं से पूरी की और वही से तैयारी करते हुए इस लक्ष्य को प्राप्त किया। वैभव शुरू से जुझारू प्रवृत्ति के थे और अपने चाचा नीरज सिंह से प्रेरणा लेते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त किया। वैभव के बड़े भाई विकास सिंह कानपुर में बैंक मैनेजर के पद पर हैं और उनकी बहन आकांक्षा सरकारी टीचर हैं। वैभव सिंह का चयन होते ही पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है लोग उनके घर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं।
रिपोर्ट-आशीष निषाद