अंजानशहीद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमीन मुहम्मदपुर गांव में बड़े भाई ने छोटे भाई पर वृद्ध पिता की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। जीयनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
रामशरण पुत्र सतई ने जीयनपुर थाने पर रविवार की शाम अपने वृद्ध पिता सतई 90 वर्ष की गला दबाकर हत्या करने का आरोप छोटे भाई रामवृक्ष पर लगाया। पुलिस ने जांच के लिए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छोटे भाई रामवृक्ष ने वृद्ध पिता सतई से बीते 9 सितंबर को सगड़ी तहसील पर हिब्बा चार बीघा जमीन का कराया था जिसको लेकर दोनों भाइयों में कई बार मारपीट हो चुकी है। वहीं आजमगढ़ न्यायालय में मुकदमा चल रहा है जिसमें 14 दिसंबर को पिता की गवाही होनी थी। रामशरण ने आरोप लगाया कि 24 जून को पिता दुर्घटना के उपरांत मानसिक रूप से अर्धविक्षिप्त हैं जिनसे हिब्बा कराया गया।
रिपोर्ट-फहद खान