चोरी की मोटर साइकिल के साथ एक गिरफ्तार

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों की धर पकड़ के लिए चलाये जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बरदह पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी की बाइक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
रविवार को बरदह पुलिस भगवानपुर पुलिया के पास संदिग्ध ब्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गम्भीरपुर की तरफ से आ रहे मोटर साइकिल चालक को पकड़ लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम पंकज मौर्या पुत्र चतुरी मौर्या निवासी जमुआवा थाना बरदह बताया। उसके कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि यह मोटर साइकिल चोरी की है जिसे मैं बेचने के लिए ले जा रहा था।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *