तमंचा, कारतूस के साथ एक धराया

शेयर करे

महराजगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में कार्रवाई करते हुए अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। अभियुक्त के विरूद्ध कुल एक दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। महराजगंज पुलिस शनिवार को क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मनोगा का पुरा से अभियुक्त सोनू यादव पुत्र केदार यादव निवासी त्रिपुरारपुर खालसा थाना महराजगंज को एक अदद तमन्चा .303 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .303 बोर के साथ हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान कर दिया।
रिपोर्ट-राजनरायन मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *