जयंती पर याद किये गये तमिल महाकवि सुब्रमण्यम भारती

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सीपीएस गु्रप आफ स्कूल जाफरपुर, मुबारकपुर एवं फरिहा शाखा में आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में महाकवि सुब्रमण्यम भारती की जयंती पर भारतीय भाषा उत्सव का आयोजन किया गया।
सभी शाखाओं में छात्र, छात्राओं, अध्यापकों एवं विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य द्वारा महाकवि की जयंती पर उन्हें याद करते हुए उनके व्यक्तित्व व देशहित में किये गये योगदान पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि महाकवि एक महान तमिल कवि थे। उनको महाकवि भारतियार के नाम से भी जाना जाता है। वे एक कवि होने के साथ-साथ भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में शामिल सेनानी, समाज सुधारक, पत्रकार तथा उत्तर व दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु के समान थे। छात्र छात्राओं ने विभिन्न राज्यों के सांस्कृतिक पोशाक का कार्यक्रम प्रस्तुत किया। साथ ही भारतीय भाषाओं के विभिन्न महान कवियों एवं लेखकों के बारे में बताया गया। इस दौरान कविता, निबंध, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता तथा नाटक का आयोजन किया गया। विद्यालय की चेयर परसन तरन्नुम खानम ने सभी को शुभकामनाएं दी। प्रबंधक नवाज अहमद खां ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव देश की एकता एवं अखण्डता को मजबूत बनाने एवं देश के नागरिकों में आपसी प्रेम, सद्भाव एवं मातृ भाव बढ़ाने हेतु भारतीय भाषा उत्सव के माध्यम से एक दूसरे को जोड़ने की एक कड़ी है। प्रबंधक आजाद अहमद खां ने कहा कि महावि ने समाज में एकता, प्रेम एवं भाईचारा का संदेश देते हुए भारत को अनेकता में एकता को रेखांकित किया है। प्रधानाचार्या रेखा सिंह ने छात्र छात्राओं को भारतीय भाषाओं को सीखने और जानने के लिए अनुकूल वातावरण मिलता है। इस तरह के कार्यक्रम द्वारा लुप्त प्राय भारतीय भाषाओं के निरंतर विकास का मार्ग भी प्रशस्त होगा।
रिपोर्ट-रामचन्दर/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *