धर्मांतरण के मामले में दो गिरफ्तार

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों की धर पकड़ के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना रौनापार पुलिस ने धर्मान्तरण के मामले में आरोपित में 2 लोगों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
आशीष गुप्ता पुत्र स्व.लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता निवासी मसुरियापुर थाना रौनापार की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो लोगों कान्ती देवी पत्नी राजकुमार व राजकुमार पुत्र दलसिंगार निवासीगण कादीपुर थाना रौनापार व कुछ सहयोगी नाम पता अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर उनकी तलाश में थी। पुलिस ने अभियुक्तों कान्ती देवी पत्नी राजकुमार व राजकुमार पुत्र दलसिगांर को उनके घर कादीपुर से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। उनके कब्जे से इसाई धर्म से सम्बन्धित धार्मिक पुस्तकें आदि बरामद किया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *