आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। 6 से 14 साल तक के बच्चों का स्किल डेवलपमेंट पर कार्य करने वाली ब्रेनोब्रेन संस्था द्वारा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन एमआर जयपुरिया स्कूल प्रांगण में किया गया। मुख्य अतिथि एडीएम एफआर आजाद भगत सिंह, एवं आईएमए सचिव डॉ.सीके त्यागी ने बच्चों को सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया।
संस्था के कॉर्डिनेटर गरिमा बरनवाल ने बताया कि ब्रेनोब्रेन संस्था बच्चों के मस्तिष्क का पूर्ण विकास करती है जिससे बच्चों के अंदर एकाग्रता एवं आत्मविश्वास बढ़ता है। ऐसे बच्चों का बीते 14 एवं 21 अगस्त को बॉब वंडरकिड प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर कराया गया था। जिसमें 1756 स्कूलों के कक्षा एक से 8 तक के 36000 से ज्यादा बच्चों ने प्रतिभाग किया था। इस प्रतियोगिता में आजमगढ़ से भी 1235 बच्चे शामिल हुए थे। 9 अक्टूबर को 52 विकेट प्रतियोगिता का आजमगढ़ के कई बच्चों ने राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर पुरस्कार जीता। मुख्य अतिथि एडीएम एफआर आजाद भगत सिंह एवं आईएमए सचिव डॉ.सीके त्यागी द्वारा प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर आजमगढ़ का नाम रोशन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कृत होने वाले बच्चों में आर्यन बरनवाल, सिद्धार्थ यादव को 5 हजार का नगद पुरस्कार एवं काव्यांश श्रीवास्तव, उज्जवल मौर्या को 2000 का नगद पुरस्कार दिया गया। प्रादेशिक स्तर पर पुरस्कृत प्रांजल पाठक, पावनी यादव, आराध्या राय, प्रतीक राय को एक हजार रूपए नगद पुरस्कार से नवाजा गया। इस प्रतियोगिता में 482 बच्चों को गोल्ड मेडल एंड 456 बच्चों को सिल्वर मेडल से नवाजा गया। इस अवसर पर गरिमा बरनवाल, अनूप सिंह, डीएन सिंह, रूबी गुप्ता, मधु राय, रीना राय, सुजीत कुमार तिवारी, विवेक अग्रवाल, दीपिका यादव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव