अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में सोमवार की सुबह झमाझम हो रही बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से कई घर उसकी जद में आ गये जिससे लाखों का नुकसान हुआ।
आकाशीय बिजली गिरने से उक्त गांव निवासी ओम प्रकाश पुत्र त्रिभुवन विश्वकर्मा की छत फट गई व घर में लगे जरूरी इलेक्ट्रिक सामान इनवर्टर, बैटरी, पंखा, फ्रीज, कूलर, एलसीडी टीवी, वाशिंग मशीन तथा सिंचाई का पंप नष्ट हो गया। पीड़ित के अनुसार आकाशीय बिजली की चपेट में आने से घर के खिड़की दरवाजे फट गए साथ ही साथ घर में लगे इलेक्ट्रिक उपकरण जल गए। हालांकि इसमें जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन लगभग डेढ़ लाख रुपए नुकसान हुआ। वहीं बगल के ही चंद्रपति विरूवकर्मा पुत्र रामसूरत विश्वकर्मा, झिनकू पुत्र तिलकु विश्वकर्मा आदि लोगों के घरों पर भी आकाशीय बिजली का असर रहा, जिससे घर में लगे इलेक्ट्रिक उपकरण पंखे स्विच बोर्ड आदि जल गए।
रिपोर्ट-आशीष निषाद