नेताजी के निधन से अधिवक्ताओं में शोक

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बार एशोसिएशन की बैठक सोमवार को संघ पुस्तकालय में अध्यक्ष श्रीराम यादव की अध्यक्षता में हुई। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। इस दौरान अधिवक्ता शोक में न्यायिक कार्य से विरत रहे।
अध्यक्ष श्रीराम यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का निधन अत्यंत दुखदाई है। उनके निधन से समाजवाद के प्रमुख स्तंभ एवं संघर्षशील युग का अंत हुआ है। पूर्व अध्यक्ष रामनारायन यादव ने कहा कि ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना एवं शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों के प्रति अधिवक्ता संघ संवेदना ब्यक्त करता है। इस मौके इश्तियाक अहमद, रमाशंकर, लालचंद यादव, पीसी लाल, सैय्यद शमीम काज़िम, देशराज, विजय सिंह, प्रदीप सिंह ओम प्रकाश, चन्द्रिका, इंदुशेखर पाठक, घनश्याम तिवारी, रामनारायण यादव, सुभाष यादव, इश्तियाक, इम्तियाज, राजेश, कमलेश, अतुल कुमार, संजय आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *