जयंती पर बाल्मिकी रामायण पाठ का आयोजन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जनपद में महर्षि वाल्मीकि जयंती का आयोजन धूमधाम से मनाया गया।
महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर जनपद के समस्त विकासखंड मुख्यालयों, ग्रामीण क्षेत्र के 67 मंदिरों एवं समस्त नगर पालिका, नगर पंचायतों में महर्षि वाल्मीकि से संबंधित स्थलों, मंदिरों पर दीप प्रज्वलन, दीपदान के साथ अनवरत 8 घंटे का वाल्मीकि रामायण पाठ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम को सुचारू एवं सफलतापूर्वक आयोजित कराए जाने हेतु अपर जिलाधिकारी को शहरी क्षेत्र नगर पालिका, नगर पंचायत के लिए एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को ग्रामीण क्षेत्र के लिए ओवरऑल प्रभारी नामित किया गया था।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *