विसर्जन के बाद भण्डारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कस्बे में शरद पूर्णिमा (पुनवासी) के अवसर पर आयोजित ऐतिहासिक तीन दिवसीय मेले के समापन और मां भगवती की प्रतिमा के विसर्जन के उपरांत गुरुवार की शाम जायसवाल त्रिमूहानी सेवा संघ की देखरेख में भंडारे का आयोजन किया गया। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने माता रानी का महाप्रसाद ग्रहण किया और पुण्य के भागी बने। दुर्गा जायसवाल ने पूरे पंडाल और वितरण व्यवस्था की कमान संभाली।
पिंटू जायसवाल ने भंडारे की आंतरिक तैयारियों, महाप्रसाद निर्माण की शुद्धता और युवा स्वयंसेवकों के समन्वय का जिम्मा बखूबी निभाया। वरिष्ठ कार्यकर्ता अनिल कुमार जायसवाल ने बताया कि शरद पूर्णिमा में जो तीन दिवसीय मेला लगता है, मेले के तीसरे दिन विसर्जन के उपरांत हम लोग यह भंडारा करते हैं। भंडारे में 2,000 से लेकर 4,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने देर रात तक प्रसाद ग्रहण किया। माता के जयकारों से पूरा अतरौलिया कस्बा भक्तिमय बना रहा।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *