फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के अंबारी के ऐतिहासिक मेले में सोमवार को मेलार्थियों ने जमकर खरीदारी किया। मेलार्थी राम रावण युद्ध देखने से वंचित रह गए। पिछले कई साल से अंबारी में रामलीला का आयोजन नहीं हो रहा है जिसके चलते मेले में राम रावण युद्ध भी नहीं हुआ। सुरक्षा के लिए मेला क्षेत्र में पुलिस लगी रही।
अंबारी का मेला दीदारगंज रोड, शाहगंज रोड, फूलपुर रोड एवं माहुल रोड के किनारे लगाया गया। पहले की तरह इस वर्ष भी माहुल रोड पर मेले में अधिक भीड़ रही। दो दिन पहले से ही खजला सहित कई दुकानें लग चुकी थीं। बच्चों एवं युवाओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र झूला रहा। महिलाओं ने अपने जरूरत की वस्तुओं की खरीददारी किया। बच्चों ने खिलौनों की खरीददारी की। जैसे जैसे शाम होती गई मेले में मेलार्थियों की संख्या बढ़ती चली गयी। लोगों के लिए चोटहिया जलेबी एवं खजला आकर्षण का केंद्र रहा।
साउथ इंडियन फूड की दुकानों पर युवाओं और युवतियों की भीड़ अधिक देखी गयी। राकेश जायसवाल मशहूर चाट, चाऊमीन, बर्गर की दुकान पर महिलाओं और बच्चों की खूब भीड़ रही। बांकेलाल यादव, रमेश जायसवाल, मिठाई लाल, मनोज जायसवाल, शुभम यादव के मशहूर मीठे की दुकानों पर भी भीड़ लगी रही।
सुरक्षा की की दृष्टि से फूलपुर कोतवाल देवेन्द्र प्रताप सिंह और अंबारी पुलिस चौकी प्रभारी सतेन्द्र कुमार, पुलिस बल के साथ मेले में चक्रमण करते रहे। मेला शांति पूर्वक सम्पन्न हो गया। प्रधान अमित जायसवाल, जिगर गुप्ता, अंकुर यादव, राशिद खान, रत्तीलाल अग्रहरि आदि ने सकुशल मेला संपन्न होने पर क्षेत्र के लोगो को शुभकामनाएं दी।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय