महराजगंज/पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गोपालपुर विधानसभा के सपा विधायक नफीस अहमद ने क्षेत्रीय पत्रकारों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को अंगवस्त्रम, बैग, पेन और डायरी देकर सम्मानित किया।
विधायक ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं, जो विषम परिस्थितियों में भी जनता की आवाज बुलंद करते हैं। बैठक में पत्रकारों ने मानदेय, आयुष्मान कार्ड, स्वास्थ्य बीमा और सुरक्षा जैसी समस्याएं उठाईं। इस पर विधायक ने भरोसा दिया कि पत्रकारों की मांगों को विधानसभा में प्रमुखता से उठाएंगे और उनके हितों के लिए संघर्ष करेंगे। उन्होंने प्रत्येक दो से चार महीने में पत्रकारों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनने और समाधान कराने का भी आश्वासन दिया।
विधायक ने कहा कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं, बल्कि जनहित और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का दायित्व भी है। ऐसे में पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना भी समाज एवं जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ होते है सामाजिक परिवर्तन में उनकी अहम भूमिका होती है, पत्रकारों के सहयोग से अनछुए मुद्दों व विकास से दूर व्यवस्था का विकास आसानी से किया जा सकता है। ऐसे में हम जनप्रतिनिधियों का दायित्व बनता है कि क्षेत्र के सभी पत्रकारों के साथ समय-समय पर बैठकें होनी चाहिए और उनके कार्यों को सराहा जाना चाहिए।
इस मौके पर बिलरियागंज नगर पालिका अध्यक्ष कोमल पासवान, पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ, विधानसभा अध्यक्ष हरेराम सिंह यादव, महराजगंज नगर पालिका अध्यक्ष सहित क्षेत्र के पत्रकार एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-राजनरायन मिश्र/बबलू राय