आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष मिथिलेश चौरसिया के नेतृत्व में मंगलवार को आजमगढ़ कलेक्ट्रेट पर प्रधानमंत्रि नरेंद्र मोदी के स्वर्गवासी पिता जी के उपर अभद्र टिप्पणी किया गया जिसके विरोध मे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन किया।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पूतला दहन के दौरान भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की और मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से तत्काल हटाने की मांग की। पुतला दहन मे शामिल कार्यकर्ताओं ने मल्लिकार्जुन खड़गे मुर्दाबाद सोनिया गांधी मुर्दाबाद राहुल गांधी मुर्दाबाद का नारा लगाकर नाराजगी व्यक्त की भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराया। जिला अध्यक्ष मिथिलेश चौरसिया के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। पुतला दहन करने वालों में बाबू राम चौहान जय जय राम प्रजापति, हरिश्चंद्र चौरसिया, राजीव, सोनी, गौरव गुप्ता, सोमनाथ यादव, मृगांक शेखर सिंन्हा, डॉ. महेंद्र सिंह चौहान, विनित सिंह रिशू, उज्ज्वल चौहान, परमहंस चौहान, रवि गुप्ता, अजय मौर्य, योगेन्द्र यादव, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार