श्रमदान कर मनायी गयी गांधी और शास्त्री की जयंती

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गांधी जयंती के पावन पर्व पर भारत स्काउट एवं गाइड जनपदीय कार्यालय, संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय परिसर, आजमगढ़ में गांधी जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक, दोनों सह जिला विद्यालय निरीक्षक, सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त सहित डीआईओएस कार्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ सर्व धर्म प्रार्थना सभा के साथ किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन, उनके सिद्धांतों और देश के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर भारत स्काउट एवं गाइड कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी, जिला सचिव, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट/गाइड), ट्रेनिंग काउंसलर एवं जनपद के विभिन्न विद्यालयों के स्काउट्स गाइड्स एवं बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरान्त जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में श्रमदान के रूप में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें जिला विद्यालय निरीक्षक सहित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्काउट गाइड के बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और स्वच्छता का संदेश दिया।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *