फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विश्व कल्याणार्थ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन मां भवानी मन्दिर पुजारी विशाल पांडेय महराज के नेतृत्व में कलश यात्रा के साथ किया गया।
शुभारंभ फूलपुर श्री हनुमान जी मन्दिर परिसर गढ़वा कुंवर नदी से गंगा जल मिश्रित जल से भरे कलश 251 कन्याओं और सुहागिन महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर डीजे गाजे बाजे के साथ फूलपुर गढ़वा मन्दिर परिसर से पुरानी मिर्ची मंडी, मां भवानी तिराहा, पुरानी सब्जी मंडी, शनिचर बाजार, चूना चौक, श्री शंकर जी तिराहा मेन, होते हुए निकट बस स्टॉप, घास मंडी, कोयला मण्डी, संगत जी तिराहा मार्ग से मां भवानी मन्दिर परिसर पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से यज्ञ परिसर में कलश स्थापित किया गया। भागवत कथा ज्ञान की अमृत धारा अखिल कृष्ण जी महराज अपने मुखार बिंदु से बहाएंगे। कलश यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने की दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह महिला इंस्पेक्टर रानी साहू के साथ पुलिस बल लगी रही। पूरा वातावरण भक्ति मय बना रहा। इस अवसर पर नगर पंचायत व आसपास के लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय