रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के टेंगरपुर गांव मंे ट्रैक्टर इंजन पलटने से ट्रैक्टर पर बैठे व्यक्ति की दबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाने के टेंगरपुर गांव निवासी 50 वर्षीय हरिराम सरोज जो पूर्व में विदेश रह कर कमाते थे। इन दिनो घर पर ही रह रहे थे। रविवार को दिन मंे खेत की जुताई करवा रहे थे कि खेत के पास ही गड्ढे में अनियंत्रित ट्रैक्टर चला गया और पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से उस पर बैठे हरिराम दब गये। आस पास के नागरिकों ने बाहर निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई रामप्रसाद सरोज ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो पुत्री हैं।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा