सघन चेकिंग अभियान में 72 वाहनों को हुआ चालान

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के क्रम में थाना अध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे के नेतृत्व में शुक्रवार क्षेत्र के पटेल चौक, मदिया पार मोड, नंदना, केसरी चौक, छितौनी, कंतालपुर समेत अन्य कई स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग दौरान बिना हेलमेट तथा वाहन पर तीन सवारी मिलने पर 72 ई चालान काटे गए, चेकिंग अभियान के दौरान पूरे क्षेत्र में अपरा तफरी का माहौल व्याप्त रहा। थाना अध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि लगातार हो रही दुर्घटना को देखते हुए सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत लोगों को हेलमेट लगाकर वाहन चलाने की जानकारी दी गई तथा सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गयी। इस मौके पर उप निरीक्षक तथा पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *