जनसमस्याओं को लेकर सभासद ने चेयरमैन को सौंपा ज्ञापन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नगर क्षेत्र के वार्ड गुरुटोला अनंतपुरा की जनसमस्याओं को लेकर सभासद मोहम्मद अफजल ने नगर पालिका अध्यक्ष सरफराज आलम मंसूर से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। सदस्य जिला योजना समिति सभासद एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष सभासद गुरुटोला अनंतपुरा मोहम्मद अफजल ने कहा कि इस दौरान क्षेत्र में व्याप्त मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।
प्रतिनिधिमंडल द्वारा सौंपे गए मांग पत्र में सड़क निर्माण, नाली व्यवस्था, साफ-सफाई, जलनिकासी सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की समस्याओं को विस्तार से रखा गया। बताया गया कि इन समस्याओं के कारण स्थानीय निवासियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
अध्यक्ष सरफराज आलम मंसूर ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि आगामी टेंडर एवं कार्ययोजना में वार्ड गुरुटोला अनंतपुरा के आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शामिल किया जाएगा और शीघ्र ही समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा।
इस अवसर पर सभासद मोहम्मद अफजल ने कहा वार्ड गुरुटोला अनंतपुरा के लोगों की समस्याएं हमारी प्राथमिकता हैं। क्षेत्र में सड़क, नाली, सफाई और जलनिकासी की समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं, जिन्हें शीघ्र दूर कराना आवश्यक है। मुलाकात के बाद उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं और आगे भी जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहेंगे।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *